फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Without Mercy : मौत के बाद भी बेरहम करता रहा वार पर वार, नाचते हुए दोहराता रहा यह बात...

Fri, 24 Nov 2023 03:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

वेलकम में मंगलवार रात यूसुफ (17) हत्याकांड में शामिल नाबालिग आरोपी हत्या करने के दौरान नाचते हुए बस यही कह रहा था। उसे पुलिस का भी डर नहीं था। संकरी गली में आरोपी बेहद दरिंदगी के साथ यूसुफ पर वार कर रहा था।
विज्ञापन
video grab of incident... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैंने तो मर्डर कर दिया, अब तो मैं जेल जाऊंगा...। वेलकम में मंगलवार रात यूसुफ (17) हत्याकांड में शामिल नाबालिग आरोपी हत्या करने के दौरान नाचते हुए बस यही कह रहा था। उसे पुलिस का भी डर नहीं था। संकरी गली में आरोपी बेहद दरिंदगी के साथ यूसुफ पर वार कर रहा था।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने यूसुफ पर 50 नहीं, बल्कि 100 से ज्यादा वार किए थे। हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसने भी वीडियो देखा उसके रौंगटे खड़े हो गए। घटना के बाद से जनता कॉलोनी के लोग  भी दहशत में हैं। बृहस्पतिवार को मीडिया के पहुंचने पर ज्यादातर लोगों ने दरवाजे बंद ही रखे। मुश्किल से एक महिला ने बताया कि वारदात के समय आरोपी हंसता हुआ नाच रहा था। कोई उसकी तरह बढ़ता तो वह चाकू लेकर उसे दौड़ा रहा था। 

हत्याकांड के बाद आरोपी वहां से बड़े ही आराम से चला गया। करीब 2 मिनट 23 सेकंड के दिल दहला देने वाले वीडियो में नाबालिग नारंगी रंग के चाकू को लहरा-लहराकर लोगों को ललकार भी रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यूसुफ का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में आरोपी को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।  मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग के चेहरे पर डर या पछतावा नहीं है, बल्कि वह कुछ ही दिन बाद बाहर आने की बात कह रहा था।
विज्ञापन


बालिग की तरह केस चलाने की तैयारी कर रही पुलिस
वेलकम में मंगलवार रात यूसुफ (17) हत्याकांड में उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस नाबालिग आरोपी पर बालिग की तरह मुकदमा चलाने का प्रयास करेगी। आरोपी की उम्र 16 साल 11 महीने है। मार्च 2022 में आरोपी ने 26 साल के भरत की लूटपाट के दौरान बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद जेजे बोर्ड ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया था, लेकिन छह माह बाद ही जेजे बोर्ड ने नाबालिग आरोपी की रिहाई के आदेश जारी कर दिए। 

बाल सुधार गृह से आने के बाद उसने दोबारा आपराधिक गतिविधि शुरू कर दी। इसके बाद लूटपाट के मामले में आरोपी को फिर से बाल सुधार गृह भेजा गया। पिछले माह ही वह बाहर आया था। फिलहाल, नाबालिग आरोपी के खिलाफ झपटमारी के दो, लूटपाट का एक और हत्या का एक मामला दर्ज है। यूसुफ की हत्या के बाद अब इसके खिलाफ पांच मामले दर्ज हो गए हैं। 

सूत्रों का दावा है कि कितने ही ऐसे अपराध हैं जो पुलिस में रिपोर्ट नहीं हुए। आरोपी इलाके में बहुत दबंग किस्म का है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए जेजे बोर्ड में आवेदन डालकर अनुमति लेने का प्रयास किया जा रहा है कि उसके खिलाफ बालिग की तरह सेशन कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया जाए।

नाबालिगों के कुछ मामले

  • 20 सितंबर 2023 : गाजीपुर में चार नाबालिगों ने युवक की चाकू घोंपकर हत्या की।
  • 10 सितंबर 2023 : संगम विहार में आठ नाबालिगों ने युवक की चाकू घोंपकर हत्या की।
  • 31 अगस्त 2023 : माया गैंग ने अमेजन के सीनियर मैनेजर की हत्या की। मामा को भी गोली मारी।
  • 30 अगस्त 2023 : जामिया नगर के बटला हाउस में नाबालिग ने युवक की गला रेतकर हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें