फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल बॉर्डर पर देश के लिए शहीद हुआ यूपी का लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अरुणाचल  प्रदेश में म्यांमार सीमा पर तैनात मुरादनगर के जवान संजीव कुमार बुधवार रात आतंकी हमले में शहीद हो गए। शहीद का पार्थिव शरीर शुक्रवार देर रात या शनिवार सुबह तक गांव पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


ढिंडार गांव में रिटायर्ड मास्टर जगपाल सिंह परिवार सहित रहते हैं। उनके तीन बेटे संजीव कुमार, राजबीर सिंह, अमित कुमार और बेटी राजेश व अबरेश हैं। जगपाल सिंह ने बताया कि संजीव कुमार (40) आर्मी में टू माउंटेन डिवीजन सिग्नल रेजिमेंट डिब्रूगढ़ में हवलदार थे।

वर्तमान में संजीव अरुणाचल प्रदेश में बॉर्डर पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि, बुधवार रात संजीव अन्य आठ जवानों के साथ पेट्रोलिंग पर निकले थे। इस दौरान आईईडी ब्लास्ट के बाद नगा आंतकियों ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवान के मुरादनगर स्थित ढिंडार गांव में मचा कोहराम

पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार करीब 11 बजे संजीव के सीओ कर्नल प्रशांत काले ने फोन पर आतंकी हमले में संजीव के शहीद होने की सूचना दी। सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

शहीद संजीव कुमार की पत्नी नीलम और मां राजकली देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शहीद संजीव के बेटे तुषार (11) व बेटी तनु (14) पिता की मौत के बाद गुमशुम हो चुके हैं। सूचना के बाद राजनैतिक दल परिवार को दुखद खड़ी में सांत्वना देने पहुंचे रहे हैं।

भाजपा नेता आशु वर्मा ने कहा कि गांव का बेटा देश के लिए शहीद हुआ है, वह इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं। वहीं, अरविंद भारतीय, ज्ञानेंद्र सिंहल, अमित त्यागी सरना, दिनेश चौधरी समेत सैकड़ों लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें