फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंशी ने बेल नहीं कराई तो मार दी गोली

Sat, 27 Dec 2014 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-63 स्थित चोटपुर बहलोलपुर में शुक्रवार शाम आटा चक्की पर बैठे सूरजपुर कोर्ट में मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने हत्या को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक अभियुक्त की हाईकोर्ट से बेल न हो पाने पर कुछ दिन पहले मुंशी से सर्फाबाद के कुछ लोगों का विवाद हुआ था।

इसी विवाद में मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या की सूचना पर फेस थ्री पुलिस के साथ आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। थाना फेस थ्री में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

जानकारी के अनुसार विजयनगर गाजियाबाद निवासी भीम सिंह यादव सूरजपुर कोर्ट में मुंशी थे। उन्होंने बहलोलपुर में अपने खेतों के बीच में आटा चक्की बना रखी है। भीम सिंह के बेटे अनिल (वकील) ने फेस थ्री थाने में शिकायत दी है कि कुछ दिनों पहले सर्फाबाद निवासी सतपाल का बेटा लिल्टी पुत्र सतपाल गोली चलाने के विवाद में जेल गया था। जिसकी जमानत हाईकोर्ट से होनी थी।
विज्ञापन


बेल कराने के लिए उनकी मुंशी भीम सिंह के माध्यम से किसी हाईकोर्ट के वकील से बातचीत हुई थी। इधर लिल्टी की जमानत न होने के बाद किसी बात पर मुंशी के परिवार से उनकी अनबन हो गई थी।

इसी को लेकर आरोपियों ने चार दिन पहले मुंशी के बेटे की भी कुछ बातचीत हो गई थी। शुक्रवार को भीम सिंह अपनी आटा चक्की पर बैठे थे।

इस दौरान दो बाइक सवारों ने भीम सिंह को गोली मार दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इस हत्या के मामले में सतपाल, बंटी और मोनेंद्र को नामजद किया है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें