फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के इस फैसले से दिल्ली में टूट रही लड़कियों की शादियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में एकीकृत नगर निगम की तरह तीनों नगर निगम के स्कूलों में सालों से करीब पांच हजार युवक-युवतियां अनुबंध के आधार पर टीचर थे।
विज्ञापन


इस वर्ष डीएसएसबी ने करीब तीन हजार शिक्षक स्थायी तौर पर भर्ती कर दिए जिनकी नगर निगम में नियुक्ति भी हो गई है।

इसके चलते नगर निगम ने अनुबंध के आधार पर पढ़ाने वाले शिक्षकों का करार नहीं बढ़ाया। इस तरह बाकी बेरोजगार हो गए। और अब इसका असर तय हो चुकी शादियों के टूटने के तौर पर सामने आ रहा है।
Trending Videos

सिविक सेंटरों के चक्कर लगा रहे हैं युवा

युवा अपनी इस समस्या के समाधान के लिए निरंतर तीनों नगर निगम के मुख्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनको कोई राहत नहीं मिली है।

पिछले सवा माह से सिविक सेंटर के चक्कर लगा रही सरिता बताती हैं कि उनकी शादी तय हो चुकी थी, लेकिन अब जैसे ही उनको नौकरी से हटा दिया गया है तो उनकी शादी टूटने की नौबत आ गई है।

उनकी भांति कुसुम बताती हैं कि उनके परिजन शादी के लिए लड़के की तलाश में जुटे थे, मगर वह बेरोजगार हो गई है। ऐसी स्थिति में नौकरी वाला कोई भी युवक उनके साथी करने के लिए तैयार नहीं होगा।
विज्ञापन

'घर से निकलने में भी आने लगी है शर्म'

सोनिया नामक युवती कहती है कि नौकरी से हटाने के बाद उनको घर से निकलने में शर्म आ रही है, क्योंकि मोहल्ले के लोग उनसे नौकरी पर नहीं जाने के बारे पूछते हैं।

इस मामले में अविवाहित युवकों की स्थिति इन युवतियों से अलग नहीं है। युवक संदीप ने बताया कि उनकी भी शादी तय हो गई है और यह शादी नौकरी के चलते ही तय हुई थी, लेकिन अब लड़की वालों को उनकी नौकरी चली जाने के बारे में मालूम होगा तो हो सकता है कि उनकी शादी टूट जाए।

वह अपनी नौकरी दोबारा पाने के लिए कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। भूख हड़ताल करके नेताओं व अधिकारियों का ध्यान भी आकर्षित किया जा चुका है, पर परिणाम सामने नहीं आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें