फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कवि, प्रशासक और देश का महान नेता हमें छोड़ गया’ वाजपेयी को सभी दलों के नेताओं ने किया याद

Thu, 16 Aug 2018 09:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
atal bihari vajpayee - फोटो : लाल सिंह
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री, भाजपा व कांग्रेस अध्यक्ष समेत सभी नेताओं की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया। सभी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए उनके साथ लिए अनुभव अपने साझा किए।       
विज्ञापन


उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि आज एक स्कॉलर, कवि, प्रशासक और देश का महान नेता हमें छोड़ गया। यह देश के लिये अपूरणीय क्षति है। उनका योगदान देश को बनाने में अतुल्य रहा है। मैं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को दिल की गहराइयों से श्रद्धांजलि देता हूं।

वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के जाने का उन्हें बेहद दुख है। यह देश का बहुत बड़ा नुकसान है।  भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्हें देश का हर नागरिक प्यार करता है।
विज्ञापन

लेखक, कवि, वक्ता संग सदैव एक भारत का संदेश दिया

लोगों के दिलों में वह सालों साल तक मौजूद रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का जाना पूरे राष्ट्र के साथ उनके लिए निजी रूप से क्षति है। पूर्व प्रधानमंत्री ने युवा राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में उनका समय-समय पर मार्गदर्शन किया।

उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। आप नेता दिलीप पांडेय ने कहा कि आज जब देश दलीय राजनीति में खंड-खंड बंटा हुआ है, तब एक ऐसे कद्दावर महान नेता, कवि, प्रभावी विचारक का जाना अपूरणीय नुकसान है। राजनीतिक सौरमंडल के सबसे चमकते सितारे पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को नम आंखों और भारी मन से श्रद्धांजलि।

मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दो पीढ़ियों के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। पार्टी को खड़ा करने के लिए सबको जुड़ने को भी प्रेरित किया।

वे नेता के साथ कवि, अच्छे इंसान, वक्ता व लेखक थे। उन्होंने हमेशा एक भारत का संदेश दिया। पहली बार अटल जी के नेतृत्व में बीजेपी ने गैर कांग्रेसी सरकार पूरा कार्यकाल चलाकर दिखाया।

उन्होंने 24 पार्टियों को साथ लेकर काम करने की हिम्मत दिखाई। वर्ष 2008 में जब राज्य सभा में मेरा चुनाव हुआ तो मैं उनका आशीर्वाद लेने गया तो उन्होंने कहा कि अब आप करो काम, हम करेंगे आराम।  उनके निधन से पूरा देश शोकमग्न है।   
विज्ञापन

भारतीय राजनीति की उत्सव-मूर्ति, समावेशी विचार विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, अजातशत्रु, कवि कुलभूषण, अभूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अंतिम प्रणाम।    
-कुमार विश्वास, कवि और नेता आप

भारतीय राजनीति के अटल उवाच: राजनीति से ऊपर राजधर्म (संदर्भ: गुजरात)। देश से बड़ा इंसानयित का दायरा (संदर्भ: कश्मीर)। हम जैसे विरोधियों को अटल जी की सीख, विरोधियों का सम्मान करें, विचारधाराओं की सीमा जाने, बड़े मौके पर बड़े दिल से काम करें। अलविदा अटल जी!      
-योगेंद्र यादव, अध्यक्ष स्वराज इंडिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें