फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जू में कब आता है जानवरों को गुस्सा

Fri, 27 Dec 2013 04:14 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली जू में हर बाड़े और पिंजरे के बाहर खास डिसप्ले बोर्ड लगाया जा रहा है। इससे जानवरों के हर एक्टिविटी की जानकारी मिलगी।
विज्ञापन


चिड़ियाघर में लगाए जाने वाले करीब 150 बोर्ड पर जानवरों के खान-पान और रहन-सहन की जानकारी मिलेगी। उनके प्यार करने और भड़कने की वजहें भी दिखाई देंगी।

दिल्ली चिड़ियाघर के प्रवक्ता आरए खान ने बताया कि करीब पचास बोर्ड को बनाने का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि डिसप्ले बोर्ड के अलावा जू में सांकेतिक बोर्ड लगाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस पर जानवरों के बाड़ों की स्थिति और दिशा की जानकारी अंकित की जाएगी। देसी प्रवासी पक्षी पेंटेड स्ट्रोक से भी दिल्ली चिड़ियाघर गुलजार हो गया है।

यह पक्षी अगस्त के महीने में पर्वतीय इलाकों से जू पहुंचे थे। जू प्रशासन ने अब तक करीब आठ सौ पेंटेड स्ट्रोक पक्षियों के पहुंचने और तकरीबन बारह सौ नन्हें पक्षियों के जन्म लेने का दावा किया है।
विज्ञापन


अहम है कि इन पक्षियों के आने से पहले जू में 350 कृत्रिम घोंसले बनाए गए थे। ये पक्षी मार्च में अपना प्रवास पूरा कर अपने अपने इलाकों में लौट जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें