फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सड़कों की धूल और मलबा हटाने के लिए नगर निगम को 31 तक अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
- तय समयसीमा में नहीं हुआ काम और धूल नियंत्रण के उपायों में मिली लापरवाही तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली नगर निगम को सड़कों से धूल, गाद और निर्माण मलबा हटाने के लिए 31 अक्तूबर तक का समय दिया है। आयोग ने सोमवार को निगम के सभी 12 जोन के अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। तय समयसीमा में काम पूरा न होने पर अधिकारियों और एजेंसियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।



यह समीक्षा 3 अक्तूबर को हुए निरीक्षण के बाद की गई। निरीक्षण में लोक निर्माण विभाग और नगर निगम की सड़कों पर काफी धूल व मलबा जमा मिला था। इसके बाद आयोग ने 7 अक्तूबर को नोटिस जारी कर निगम आयुक्त समेत सभी 12 जोन के उपायुक्तों से जवाब मांगा था। जोनल अधिकारियों ने बताया कि प्रमुख सड़कों पर मशीनों से झाड़ू लगाने और पानी का छिड़काव किया जा रहा है। सड़कों के किनारे, फुटपाथ और डिवाइडर से गाद व धूल हटाई जा रही है। कूड़े और निर्माण मलबे के उचित निपटान की योजना भी पेश की गई।
विज्ञापन




प्रदूषण नियंत्रण के उपाय

गड्ढों और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के उपाय बताए गए। कच्चे हिस्सों को पक्का करने और धूल उड़ने की आशंका वाले स्थानों पर हरियाली विकसित की जा रही है। सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने की आशंका को देखते हुए विशेष गहन सफाई अभियान चलेगा। संवेदनशील स्थानों की नियमित निगरानी और मलबा प्रबंधन पर जोर दिया गया है। खुले में कूड़ा जलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




अन्य विभागों से समन्वय जरूरी

आयोग ने कहा कि सफाई के लिए तैनात मशीनों का इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से हो। जिन सड़कों पर धूल अधिक है, वहां प्राथमिकता से सफाई की जाए। लोक निर्माण विभाग, दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली जल बोर्ड और रेलवे जैसी एजेंसियों से समन्वय जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें