फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त पर ही भूमि कब्जाने का आरोप

Sat, 22 Feb 2014 07:38 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सुदामापुरी में कथित तौर पर कब्जाई गई रास्ते की जमीन पर बने निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई निगम अफसरों पर भारी पड़ गई।
विज्ञापन


तोड़े गए पांच मकानों पर मालिकाना हक जता रहे पांच लोगों समेत 14 लोगों ने नगर आयुक्त, संपत्ति प्रभारी और सपा नेता के खिलाफ सिविल कोर्ट में वाद दायर कराया है।

कोर्ट ने तीनों को नोटिस जारी किए हैं। निगम ने दो सप्ताह पूर्व सुदामापुरी में 5 मकान ढहाए थे। अन्य 10 मकान मालिकों के खिलाफ निगम ने सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप में एफआईआर कराई थी।
विज्ञापन


निगम की इस कार्रवाई से प्रभावित लोगों ने निगम अफसरों के खिलाफ सिविल कोर्ट में वाद दायर किया है। इसमें नगर आयुक्त, निगम के संपत्ति प्रभारी और सपा नेता नेहा तिवारी को पार्टी बनाया गया है।
विज्ञापन


वादी के अधिवक्ता राधेश्याम ने बताया कि कोर्ट ने नोटिस जारी कर निगम अधिकारियों से जवाब तलब किया है। निगम के संपत्ति अधिकारी बीबी सिंह राठौर और सपा नेता नेहा तिवारी का कहना है कि कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें