फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मानेसर में अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर, सरकारी भूमि खाली कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
- जेसीबी की मदद से हटाया अवैध कब्जा, निगम ने दी आगे भी कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर ने सोमवार को आईएमटी चौक पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब एक एकड़ सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। अधिकारियों के अनुसार इस जमीन पर कई सालों से कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था और वहां व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही थी।

यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नगर निगम के एसडीओ शशिकांत के नेतृत्व में की गई। निगम की टीम ने दो जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण और कब्जे को हटाया। कार्रवाई के दौरान सरकारी जमीन का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाया गया। किसी तरह की कानून-व्यवस्था की समस्या न हो, इसके लिए स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने कहा कि सरकारी जमीन की सुरक्षा करना निगम की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम ने लोगों से अपील की कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा न करें। निगम का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा और शहर के व्यवस्थित विकास के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें