फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: छठ से पहले चमक जाएगी मुनक नहर, घाट और सड़क होंगे नए

विज्ञापन
विज्ञापन
छठ घाटों के निर्माण में सिर्फ औपचारिकता नहीं, गुणवत्ता पर मुख्यमंत्री सख्त
विज्ञापन

13 से 16 नवंबर के बीच छठ महापर्व, घाटों पर रोशनी, सफाई और रास्ते दुरुस्त करने के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में छठ महापर्व से पहले मुनक नहर के घाटों, सड़कों और फुटपाथों को संवारने का काम तेज हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को सिंगलपुर प्रेमबाड़ी पुल के पास चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।



मुख्यमंत्री ने निर्माण में गुणवत्ता, उपयोगिता और सुंदरता का पूरा ध्यान रखने को कहा। सरकार छठ से पहले व्यवस्थित पूजा स्थल बनाकर देगी। इस बार 13 से 16 नवंबर के बीच छठ महापर्व मनाया जाएगा। इसे देखते हुए घाटों के निर्माण और सुंदरीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी और कमियों को तत्काल दूर करने पर जोर दिया। घाटों की दीवारों की फिनिशिंग, पेंटिंग और आसपास जमा मलबे को हटाने के आदेश दिए गए। आकर्षक लाइटिंग और झालरें लगाने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरियाली और सुविधा पर जोर

मुख्यमंत्री ने घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों, सीढ़ियों और जल निकासी की व्यवस्था जांचने को कहा। उनका जोर श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान कोई परेशानी न होने पर रहा। उन्होंने यातायात और पैदल यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देने को भी कहा। कचरा संग्रहण और निस्तारण की उचित व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें