फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहु को हवस का शिकार बनाने के लिए जज ने की घिनौनी करतूत

Wed, 13 May 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में नवविवाहिता ने अपने ससुर (कड़कड़डूमा के पूर्व जज) पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने पूर्व जज के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने अपनी शिकायत में पति व सास पर भी दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। दहेज प्रताड़ना, छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से मुरादनगर (गाजियाबाद) की रहने वाली सपना (बदला हुआ नाम) की शादी तीन माह पूर्व डेरावाला नगर निवासी निशांत से हुई थी। निशांत गुड़गांव की एक नामी कंपनी में ऊंचे पद पर तैनात है, जबकि इसके पिता डॉ आर. के. यादव कड़कड़डूमा के पूर्व जज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

पीड़िता ने ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

सपना का आरोप है कि शादी के एक सप्ताह बाद में उसके पति, ससुर और सास कैलाशवती ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को भी दी।

आरोप है कि मंगलवार सुबह 7:30 बजे उसके ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उस पर धारदार हथियार से हाथ पर हमला कर दिया। किसी तरह उसने खुद को बचाकर पुलिस व परिवार को सूचना दी।

पुलिस के आने के बाद परिवार भी दिल्ली पहुंच गया। पीड़िता ने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। फिलहाल मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें