फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ के घायल जवान को देखने पहुंचे एमएस बिट्टा

Sat, 15 Apr 2017 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Bitta - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस बिट्टा शनिवार सुबह नोएडा के प्रकाश अस्पताल में कोमा में होने के कारण भर्ती सीआरपीएफ जवान जितेंद्र कुमार शर्मा को देखने के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने परिवार से भी मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया। मुजफ्फरपुर बिहार के दुबहा गांव निवासी जितेंद्र अप्रैल 2014 में छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में हुए एंबुलेंस ब्लास्ट में घायल हो गए थे। 

इस दौरान वे दरबा बस्तर से जगदलपुर संसदीय चुनाव कराकर वापस आ रहे थे। इस घटना में 5 जवान शहीद हो गए थे। जितेंद्र 14 जनवरी 2016 से प्रकाश अस्पताल में भर्ती हैं। 
विज्ञापन


यहां पर इनके स्वास्थ्य के कुछ सुधार आया, लेकिन वे कोमा से अभी तक उबर नहीं पाए हैं। संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पंडित ने बताया कि जवान की गंभीर हालत की जानकारी पाने के बाद बिट्टा उन्हें देखने आए और डॉक्टरों से मिलकर उन्हें दिल्ली रेफर करने के संबंध में बात की।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें