कोतवाली क्षेत्र के लुहारली गांव में किसी काम से आए जेवर विधायक के कथित सोशल मीडिया प्रभारी के साथ रोडरेज के दौरान दबंगों के द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दादरी कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अरूण सौरव निवासी सिकंद्राबाद किसी काम से दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारली में किसी काम से दोस्त के साथ अपनी कार से आए थे। गांव में अंदर जाने के दौरान साइड लेने के कारण गांव के बाइक सवार युवकों से विवाद हो गया था। जिससे भड़के युवकों ने गांव से अपने साथियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट कर दी।
शोर शराबा होने पर गांव के लोग ने आकर मामला शांत किया। पीडित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। कोतवाली प्रभारी दादरी संजय त्यागी का कहना है कि मामला संज्ञान में नही है। शिकायत आने पर कार्रवाही की जाएगी।