दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कर्मी और महिला के बीच घटना के दौरान आडियो के आने के बाद अब सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गयी है। घटना की पूरी जांच से पहले ही दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर तो यूजर्स सवाल उठा ही रहे हैं, साथ ही अरविंद केजरीवाल के महिला के पक्ष में सच्चाई जाने बिना बयान देने पर तीखी प्रतिक्रिया आ रही है।
यूजर्स का मानना है कि इस पूरे घटनाक्रम की जांच किए बगैर दिल्ली पुलिस से लेकर सरकार ने अपना एक तरफा फैसला दे दिया, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि क्या अब लोगों को लाल बत्ती तोड़ने का अधिकार मिल गया है?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक पेज और सामान्य फेसबुक पेज पर ईंट वाला कांस्टेबल घटना पर जमकर बवाल हो रहा है। पुलिस कमिश्नर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर मीडिया पर भी जमकर प्रहार हो रहा है।