फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विधानसभा भवन देखने पहुंचे कई देशों के सांसद, पूर्व राजनयिक, विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष ने दी नेवा प्रणाली और सौर ऊर्जा आधारित हरित भवन की जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। फ्रांस, बेल्जियम, यूके, नेपाल, मंगोलिया, श्रीलंका और सर्बिया सहित कई देशों के सांसद, पूर्व राजनयिक और ऐतिहासिक मामलों के विशेषज्ञ शनिवार को दिल्ली विधानसभा भवन पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए विधानसभा की विरासत, नई तकनीकी पहल और हरित भवन मॉडल की जानकारी दी।
अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली विधानसभा वह स्थान है जहां विरासत और विकास साथ-साथ दिखाई देते हैं। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया और विधानसभा की शताब्दी यात्रा व वीर विट्ठलभाई पटेल पर आधारित कॉफी टेबल बुक भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय विधान सभा की पहली संसद के ऐतिहासिक भवन और सदन का अवलोकन किया। अध्यक्ष ने उन्हें राष्ट्रीय ई-विधान (नेवा) प्रणाली और परिसर में स्थापित सौर ऊर्जा पैनलों के बारे में बताया, जिसकी सभी ने सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें