फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ब्लिंकिट कर्मचारी से पांच लाख की लूट के मामले में यूपी से तीन पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टरमाइंड मनोज की तलाश तेज, उसी ने रची थी वारदात की साजिश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य जिला पुलिस ने रंजीत नगर में ब्लिंकिट कर्मचारी से पांच लाख रुपये की लूट के मामले में यूपी के गोंडा से तीन आरोपियों राम अवतार (24), सिकंदर (25) और वीरू सोनकर (20) को गिरफ्तार किया है।
तीनों आरोपी कंपनी के पूर्व कर्मचारी बताए जाते हैं। उनके कब्जे से 1,37,500 रुपये नकद बरामद किए गए, सिकंदर के बैंक खाते में जमा 1,53,000 रुपये फ्रीज किए गए और वीरू से लूट के पैसों से खरीदे गए ड्यूक बाइक व आईफोन जब्त किए गए। इनकी गिरफ्तारी से रंजीत नगर थाने के दो अन्य झपटमारी मामले भी सुलझ गए हैं। पुलिस अब इस वारदात के मास्टरमाइंड मनोज की तलाश कर रही है, जो अभी भी कंपनी में काम कर रहा था और पूरी लूट की योजना उसी ने बनाई थी।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वल्सन के अनुसार, 22 अक्तूबर को ब्लिंकिट डिलीवरी राइडर से तीन बाइक सवार बदमाशों ने शादीपुर के पास पांच लाख रुपये लूट लिए थे। राइडर विभिन्न शाखाओं से कैश इकट्ठा कर लौट रहा था। जांच के दौरान पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनसे पता चला कि लूट में इस्तेमाल बाइक चोरी की थी।
विज्ञापन

तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों को गोंडा से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मनोज के साथ मिलकर यह योजना बनाई थी। मनोज ने ही पीड़ित के कैश, स्कूटी नंबर और रूट की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें