फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navneet Rana Hanuman Chalisa: कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचीं सांसद नवनीत राणा, चालीसा का पाठ किया

Sat, 14 May 2022 01:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा बीते दिनों सीएम उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए जेल भी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
नवनीत राणा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद नवनीत राणा आज सुबह दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंची और यहां उन्होंने अपने पति संग हनुमान चालीसा का पाठ किया। राणा दंपती को अप्रैल माह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए गिरफ्तार किया गया था, बाद में इनकी रिहाई हो गई।

विज्ञापन


इससे पहले सांसद नवनीत राणा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि राणा दंपती किसी के रिमोट कंट्रोल से नहीं चलता है चाहे वह भाजपा ही क्यों न हो। उन्होंने कहा कि आज हम यहां हनुमान चालीसा का पाठ इसलिए करा रहे हैं ताकि महाराष्ट्र के लोगों को उद्धव ठाकरे से मुक्ति दिला सकें।

 

सांसद नवनीत ने बताया कि जब वह जेल में थीं तो उन्होंने रोज 101 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया था और वह नहीं चाहतीं कि कोई निर्दोष जेल जाए। मुंबई से शुरू हुई हनुमान चालीसा की सियासत अब देश की राजधानी में जोर पकड़ रही है। सांसद नवनीत राणा इन दिनों यहीं अपने पति के साथ डेरा जमाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें