फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: फिल्म सिटी के पास चलती हुई  रेनॉल्ट क्विड कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Fri, 22 Nov 2024 04:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि नोएडा से ग्रेटर नोएडा की तरफ जा रही रेनॉल्ट क्विड कार में आग लगने की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद मौके पर दो दमकल गाड़ियां भेजी गई और आज को पूरी तरह से बुझा दिया गया है।
 
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर-16ए फिल्म सिटी के पास शुक्रवार को चलती हुई एक कार में अचानक आग लग गई। इसके बाद कार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने के बाद मौके पर अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझा दिया। 

विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि नोएडा से ग्रेटर नोएडा की तरफ जा रही रेनॉल्ट क्विड कार में आग लगने की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद मौके पर दो दमकल गाड़ियां भेजी गई और आज को पूरी तरह से बुझा दिया गया है। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। फिल्म सिटी के सामने आग लगने के बाद नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले रास्ते पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान चिल्ला की तरफ से महामाया व ग्रेटर नोएडा की तरफ जाने वाले वाहनों को गोल चक्कर की तरफ से डायवर्ट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें