उन्होंने कहा कि साधु छवि के व्यक्तित्व के हाथ में पिस्टल दिखाकर फिल्म निर्माता ने उनकी छवि धूमिल की है, इसलिए संगठन के पदाधिकारियों ने फिल्म निर्माता और फाइनेंसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
इस मामले को लेकर मंगलवार को एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा से संगठन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की और उसके बाद सेक्टर-24 कोतवाली में शिकायत दी।
आला अधिकारियों के निर्देश का इंतजार
फिल्म के निर्माता समेत दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पोस्टर में मुख्यमंत्री की तरह दिखने वाले एक व्यक्ति को दिखाया गया है और उसमें संबंधित व्यक्ति के हाथ में पिस्टल दिखाई गई है, जिस पर संगठन के लोगों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए शिकायत दी है। आला अधिकारियों के निर्देश का पालन किया जाएगा और उसी का इंतजार किया जा रहा है।-पंकज पंत, इंस्पेक्टर, थाना सेक्टर-24