फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धधक रहा गाजीपुर लैंडफिल: आंखों में जलन... सांसों में दिक्कत, लोग पूछ रहे- कब निकलेगा समाधान; ये है आग की वजह

Mon, 22 Apr 2024 06:26 AM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के गाजीपुर में कूड़े के पहाड़ में आग लग गई। कूड़े में लगी आग से निकला धुंआ आसपास की कॉलोनियों में फैल गया। ऐसे में गाजीपुर के आसपास रहने वाले लोगों को घुटन व आंखों में जलन होने लगी। 
विज्ञापन
गाजीपुर लैंडफिल से निकलता धुआं - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी का पारा चढ़ते ही आग लगने की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो जाती है। रविवार को पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर स्थित कूड़े के पहाड़ में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कूड़े के पहाड़ के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग चोरों ओर फैल गई। आग अभी काबू नहीं हुई है। 

विज्ञापन

कूड़े में लगी आग से निकला धुंआ आसपास की कॉलोनियों में फैल गया। ऐसे में गाजीपुर के आसपास रहने वाले लोगों को घुटन व आंखों में जलन होने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। अभी भी आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
 

आंखों में धुआं तो सांस लेने में बेचैनी
दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल में लगी आग पर स्थानीय लोगों प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गाजीपुर की रहने वाली एक महिला नाजरा ने कहा कि मैं यहां रहती हूं और धुएं से आंखों में परेशानी हो रही है। हमें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। पूरी कॉलोनी परेशान है।
विज्ञापन

 

सरकार इस मुद्दे का निकाले समाधान
वहीं एक और अन्य स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि आग के धुएं से हमें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। प्रदूषण के कारण हम बात नहीं कर पा रहे हैं। आग बीते दिन की सुबह से ही जारी है। प्रशासन ने कुछ नहीं किया है। हम चाहते हैं कि सरकार इस मुद्दे का समाधान करे।
 

लैंडफिल में पैदा हुई गैस से लगी आग
गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगने का सिलसिला जारी है। अभी भी आग बुझाने की कोशिशें जारी है। दिल्ली फायर सर्विस एसओ नरेश कुमार ने बताया कि आग लैंडफिल में पैदा हुई गैस के कारण लगी थी। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 
 

आग कूड़े के पहाड़ के ऊपरी हिस्से में लगी थी। इसकी वजह से दमकल कर्मियों को वहां पहुंचने में खासी दिक्कत हुई। देर रात तक आग पर काबू नहीं पा जा सका था। दमकल कर्मियों का कहना था कि कूड़े के पहाड़ में लगी आग अक्सर कई-कई दिनों तक चल जाती है। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। एक जगह आग बुझाई जाती है तो दूसरी जगह भड़क जाती है। वहीं लैंड फिल साइट के आसपास रह रहे स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मियों में अक्सर यहां आग लग जाती है।

पुलिस के मुताबिक रविवार शाम करीब 5.22 बजे सूचना मिली कि गाजीपुर लैंड फिल साइट में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। पानी डालने से आग की लपटे तो कम हो रही थी, लेकिन धुंआ बढ़ रहा था। पानी सूखते ही दोबारा आग लगे जा रही थी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कूड़े के दबाव से वहां मीथेन गैस बनती है, जिससे बार-बार दोबारा आग भड़कती है। आग गर्मी से खुद लगी या किसी मानवीय भूल की वजह से इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल मौके पर दमकल की गाड़ियों का आना-जाना लगा हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें