फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदनी चौक में नहीं चलेंगे मोटर वाहन, सुबह 9 से रात 9 बजे तक रहेगा प्रतिबंध

Tue, 28 Aug 2018 10:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Chandni Chowk
विज्ञापन

पुरानी दिल्ली के मशहूर चांदनी चौक में मोटर वाहन से जाने की इच्छा पूरी नहीं हो सकेगी। चांदनी चौक दिल्ली में पहली ऐसी जगह बनने वाला है, जहां सिर्फ पैदल, रिक्शा और ई-रिक्शा से ही जाया जा सकेगा। इस इलाके में सुबह 9 से रात 9 बजे तक मोटर वाहनों को चलने की इजाजत नहीं होगी। यूनिफाइड ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर (प्लानिंग एंड इंजीनियरिंग) सेंटर (यूटीपैक) ने चांदनी चौक की सड़कों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई यूटीपैक की 56वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके बाद चांदनी चौक रोड पर (लाल किले से फतेहपुरी मस्जिद तक) सुबह 9 से रात बजे तक गैर मोटर वाहनों के साथ पैदल को ही जाने की अनुमति होगी। आपात स्थिति में एंबुलेंस व दमकल वाहन जा सकेंगे।

सड़क पर फुटपाथ की तरफ साढ़े पांच मीटर की लेन रिक्शा के लिए छोड़ी जाएगी। डिवाइडर को चौड़ा किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सेंट्रल वर्ज के दोनों तरफ कैरेज-वे को 2 मीटर से 3.5 व 5.5 मीटर बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


दोनों तरफ फुटपाथ की चौड़ाई 5.75 मीटर से 12.75 मीटर होगी। हालांकि यह फैसला कब से लागू होगा, इसकी जानकारी दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नहीं दी है। अदालत के एक निर्देश के बाद यह निर्णय लिया गया है। चांदनी चौक इलाके को ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए यह नया तरीका निकाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें