फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के लिए रुपये न देने पर की थी मां की हत्या, गिरफ्तार

Wed, 23 Oct 2019 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

मां हर हाल में अपने नशेड़ी बेटे को सुधारकर सीधे रास्ते पर लाना चाहती थी, लेकिन बेटे की मां से बहस होती ही रहती थी। 17 सितंबर को बेटे ने मां से नशे के लिए रुपयों की मांग की, लेकिन पूजा करने के कारण मां ने इसे अनसुना कर दिया। इसी बात से खफा होकर बेटे ने मां के सिर पर लोहे की मूसली से कई वार कर दिए। 21 सितंबर को इलाज के दौरान मां शिक्षा देवी (50) ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


वारदात के बाद बेटा आशुतोष (22) फरार हो गया था। अब ज्योति नगर थाना पुलिस ने एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद आरोपी को मोदी नगर (यूपी) से गिरफ्तार कर लिया है। वह भेष बदलकर मोदी नगर में छिपा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल मूसली बरामद कर ली है।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि 17 सितंबर को उनकी टीम को ज्योति नगर के मीत नगर से एक महिला पर उसके बेटे द्वारा मूसली से हमला करने की सूचना मिली थी। पुलिस ज्योति नगर मौके पर पहुंची, तो घायल शिक्षा देवी को उसके दूसरे बेटे मुकुल ने जीटीबी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। 
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में मुकुल ने बताया कि उसका भाई आशुतोष मां से नशा करने के लिए रुपये मांग रहा था। मां पूजा कर रही थी। उसने छह-सात बार मां को आवाज दी, लेकिन मां ने इसे अनसुना कर दिया। इसी बात पर वह भड़क गया। उसने मां पर लोहे की मूसली से हमला कर दिया। बाद में फरार हो गया। उधर 21 सितंबर को शिक्षा देवी की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।


एसीपी अनुज कुमार, इंस्पेक्टर शैलेंद्र तोमर व अन्य की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता है। कभी उसे हरिद्वार, रेलवे लाइंस, हनुमान मंदिर, गुरुद्वारा चांदनी चौक और मोदी नगर में देखा गया। इस बीच सोमवार को सूचना मिली कि आरोपी बाबा के भेष में मोदी नगर में छिपा है। 

पुलिस ने आरोपी को मोदी नगर से दबोच लिया। उसने मां की हत्या की बात कुबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि उसे नशे की आदत है। वह मां से चिढ़ा रहता था, क्योंकि वह उसे सुधारना चाहती थी।

पढ़ने-लिखने में होनहार रहा है आरोपी
पुलिस की मानें तो आरोपी आशुतोष पढ़ने-लिखने में होनहार रहा है। वह राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय में पढ़ा था। 10वीं कक्षा में उसने अपने स्कूल में टॉप किया था, लेकिन 11वीं कक्षा में वह बुरी संगत में पड़कर नशा करने लगा और पढ़ाई छोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें