फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां चीखती रही और सरेबाजार मार दिया बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के नेबसराय थाना इलाके में बीच साप्ताहिक बाजार में एक किशोर की उसकी मां के सामने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। बीच बाजार में हुए हमले के दौरान कोई किशोर को बचाने नहीं आया।
विज्ञापन


लोग दूर खड़े देखते रहे। किशोर की मां सहायता के लिए चिल्लाती रही। लहूलुहान अवस्था में किशोर को ट्रामा सेंटर में ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये पता किया जा रहा है कि आरोपी के साथ कितने और आरोपी थे। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अजीत (16) गली नंबर-4, संगम विहार में अपने परिवार के साथ रहता था।
विज्ञापन

मां के साथ आया था बाजार

बुधवार को वह अपनी मां कमलेश के साथ पास में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में गया था। बाजार में उस पर बाबू उर्फ विजय ने अपने साथियों के साथ चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

जब तक कमलेश अजीत को बचाने पहुंचती तब तक आरोपियों ने अजीत को कई बार चाकू घोंप चुके थे। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए।

प्राइवेट गाड़ी से अजीत को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस वजह से हुई हत्या

नेबसराय थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर देर रात बाबू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जनवरी महीने में दिलीप ने बाबू के ऊपर जानलेवा हमला किया था।

इस हमले में बाबू बुरी तरह घायल लो गया था। उस समय दिलीप नाबालिग था, अत: उसके पकड़ कर उसके खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में चालान दाखिल किया गया था। बाबू ने अब पूछताछ में बताया कि अजीत, दिलीप के फूफा का लड़का है।

उसने दिलीप से बदला लेने के लिए अजीत पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है बाबू के साथ और आरोपी हो सकते हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें