फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 बार घर से भागी बेटी तो मां ने गला घोंटकर फेंका जंगल में

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सिहानी गेट की महिला को बेटी की गलत हरकतें इतनी नागवार गुजरीं कि उसने उसके कत्ल का फैसला कर लिया। 23 जून को महिला ने अमरोहा के थाना नौगावां सादात क्षेत्र निवासी ननदोई के दोस्त के साथ नींबू पानी में नशे की गोलियां पिला दीं।
विज्ञापन


इसके बाद मां ने उसे कार से ब्रजघाट लाकर दुपट्टे से गला घोंट दिया। बाद में लाश को रतनपुर खुर्द के जंगल में फेंक दिया।

मृतका के पास मिले दो मोबाइल की कॉल डिटेल से शक के घेरे में आई मां से पुलिस और क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की तो वह टूट गई। उसने गुनाह भी कुबूल कर लिया।

मां ने ही दुपट्टे से गला घोंटकर फेंका था शव

पुलिस ने कार भी बरामद कर ली है। बुधवार को सीओ सिटी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि रतनपुर खुर्द के जंगल में 24 जून को युवती की लाश पड़ी मिली थी।

शुरुआत में माना जा रहा था कि युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई होगी। लेकिन मृतका के पास से मिले दो मोबाइल की कॉल डिटेल से क्राइम ब्रांच टीम मंगलेश पत्नी महावीर सिंह निवासी मकान नंबर 450, केसरी माता मंदिर थाना सिहानी गेट गाजियाबाद तक पहुंच गई।

महिला जुर्म कुबूल कर बताया कि वह बेटी जूही की हरकतों से तंग आ गई थी। छह बार घर से भाग चुकी थी और उसकी वजह से घर पर बाहरी लोगों का आना जाना था।
विज्ञापन

नंदोई की दोस्त की मदद से लगाया ठिकाने

23 जून को बहला फुसलाकर ननदोई के दोस्त दुष्यंत निवासी कूरी थाना नौगावां सादात की मदद से उसने घटना को अंजाम दिया।

मंगलेश ने बताया कि 2004 में बहादुरगढ़ के आलमनगर निवासी वीरेंद्र चौहान से उसकी शादी की गई थी, लेकिन उसका तलाक हो गया था। जब उसने सारी हदें पार कर दीं तो उसे यह कदम उठाना पड़ा।

जूही का परिवार मूलरूप से बुलंदशहर जनपद के थाना स्याना के गांव गुमरावली का रहने वाला है और मौजूदा वक्त गाजियाबाद में रह रहा था। परिवार का खर्च गांव में मौजूद खेती-बाड़ी से चलता है। पिता बीमार रहते हैं, बड़ा भाई अलग रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें