फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को अस्पताल में छोड़ मां फरार, आधार कार्ड खोल सकता है राज

Mon, 31 Jul 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

बच्ची को अस्पताल में छोड़कर मां फरार
2 जुलाई की शाम को कराया था भर्ती
माता-पिता को किया जा रहा है तलाश
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईएसआई अस्पताल में एक मां अपनी नवजात बच्ची को छोड़कर फरार हो गई। बच्ची पिछले 27 दिन से अस्पताल में भर्ती है। मां के छोड़कर जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन वह फोन नहीं उठा रही।
विज्ञापन


अब थाना सेक्टर-24 पुलिस और चाइल्ड लाइन उसके माता-पिता की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, सालारपुर में रहने वाले कमलेश की पत्नी रेखा ने 2 जुलाई की शाम को नवजात बेटी को ईएसआई अस्पताल की नर्सरी में भर्ती कराया था।

बच्ची की तबियत सही नहीं थी। 20 जुलाई को मां अपनी बच्ची को छोड़कर चली गई। उसके बाद से मां या कोई भी रिश्तेदार उसके बारे में जानकारी करने अस्पताल नहीं पहुंचा है। अस्पताल प्रबंधन ने रेखा द्वारा लिखाए गए मोबाइल नंबर पर भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन


इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने 27 जुलाई को 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने चाइल्ड लाइन को भी सूचना दे दी। चाइल्ड लाइन के समन्वयक सत्य प्रकाश ने बताया कि बच्ची अब भी अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस के सहयोग से चाइल्ड लाइन बच्ची के माता-पिता को तलाशने का प्रयास कर रही है। इलाज के वक्त बच्ची की मां ने अस्पताल में अपना आधार नंबर भी दिया था। उससे भी उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें