फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 दिन की बच्ची को ऑटो में छोड़ गई मां

Thu, 13 Feb 2014 08:39 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल में एक मां ने अपनी पांच दिन की बच्ची को अस्पताल परिसर में खड़े ऑटो में छोड़ कर फरार हो गई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद ऑटो चालक ने बच्ची को देखा तो इसकी सूचना अस्पताल-प्रशासन और पुलिस को दी। बच्ची को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब नौ बजे एक ऑटो चालक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किसी रिश्तेदार से मिलने गया था। रिश्तेदार से मिल कर जब आया तो देखा कि उसके ऑटो में एक बच्ची पड़ी है।
विज्ञापन


जिसके बाद उसने इसकी सूचना अस्पताल-प्रशासन और परिसर में स्थित पुलिस चौकी को दी। इसके बाद बच्ची को अस्पताल की नर्सरी में भर्ती करा दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची के शरीर पर जो बिल्ला लगा था उससे पता लगा कि बच्ची का जन्म अस्पताल में ही 7 फरवरी को हुआ था।

महिला ने पति का नाम गौहर अली लिखवाया था। लेकिन जो पता लिखवाया, वह सही नहीं है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें