फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बस की चपेट में आकर सास-बहू और दो बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन

-चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम विहार इलाके में रविवार शाम सड़क पार करने के दौरान कलस्टर बस की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घायलों में सास निर्मला देवी, बहू निशा देवी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। निर्मला देवी को ज्यादा चोट लगी थी, जबकि मां और बच्चों को मामूली चोट लगी थी। चारों घायलों का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बस चालक को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार शाम छह बजे पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस को सूचना मिली कि मुल्तान नगर के पास कलस्टर बस ने कुछ लोगों को टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां रूट नंबर 954 की एक क्लस्टर बस खड़ी थी, जो राजघाट की तरफ से सुल्तानपुरी जा रही थी। पुलिस के पहुंचने से पहले चार लोगों को पीसीआर कर्मी पहले ही बालाजी अस्पताल लेकर जा चुके थे। पुलिस ने मौके से बस को जब्त कर वहां मौजूद बस चालक इरशाद अली को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें