फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कहां गए मां-बेटी?: 14 दिन पहले दोनों बिहार जाने के लिए निकलीं, फिर रास्ते से गायब, 13 तारीख को आई एक कॉल

Thu, 17 Aug 2023 08:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पीड़ित पति शैलेंद्र ने बताया कि पत्नी को मायके जाना था, लेकिन दोनों गंतव्य तक नहीं पहुंचे। नई दिल्ली स्टेशन थाने में गुमशुदगी की शिकायत की। शैलेंद्र ने बताया कि 13 अगस्त को पत्नी के मोबाइल से फोन आया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से बिहार जाने के लिए निकली एक महिला और उसकी साढ़े तीन साल की बेटी संदिग्ध हालात में लापता हो गए। पति की शिकायत पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के नालंदा निवासी शैलेंद्र कुमार परिवार के साथ नोएडा के सलारपुर गांव में रहता है। परिवार में पत्नी और साढ़े तीन साल की बेटी है। 11 अगस्त को शैलेंद्र ने नई दिल्ली स्टेशन पर पत्नी और बेटी के लापता होने की शिकायत की। उसने बताया कि 4 अगस्त को दोनों को बिहार जाने के लिए श्रमजीवी एक्सप्रेस में बिठाया था।
विज्ञापन

पत्नी को मायके जाना था, लेकिन दोनों गंतव्य तक नहीं पहुंचे। नई दिल्ली स्टेशन थाने में गुमशुदगी की शिकायत की। शैलेंद्र ने बताया कि 13 अगस्त को पत्नी के मोबाइल से फोन आया। वह कुछ बोल नहीं रही थी। उसके बाद शैलेंद्र के मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल दोनों नंबर बंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें