फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे बेटी बचाए, बेटी पढ़ाए: छेड़छाड़ की शिकायत लेकर घर पहुंची मां-बेटी, आरोपी के पिता व जीजा ने दोनों को पीटा

Thu, 22 Dec 2022 09:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मां-बेटी के शिकायत करने पर आरोपी के पिता और जीजा उत्तेजित हो गए और दोनों के साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समयपुर बादली इलाके में छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी और उसकी मां के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला बेटी के साथ हो रहे छेड़छाड़ का शिकायत करने आरोपी के घर गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने किशोरी और उसकी मां को अस्पताल ले गई। पुलिस मामले की छानबीन और मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

16 वर्षीय किशोरी अपने परिजनों के साथ समयपुर बादली इलाके में रहती है। वह पास के ही सरकारी स्कूल की 11वीं कक्षा में पढ़ती है। किशोरी ने शिकायत में बताया कि कॉलोनी में रहने वाला एक युवक उसके साथ छेड़छाड़ करता है। यह बात उसने अपनी मां को बताई।
विज्ञापन

19 दिसंबर को मां उसे लेकर पड़ोस में रहने वाले आरोपी युवक के घर शिकायत करने के लिए गई। वहां पर युवक के पिता और उसके जीजा मौजूद थे। शिकायत करने पर दोनों उत्तेजित हो गए और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें