फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Milk Price Hike: अमूल के बाद मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, बढ़ी हुई कीमत आज से लागू

Sun, 16 Oct 2022 02:07 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

मदर डेयरी प्रवक्ता के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि हम केवल फुल क्रीम और गाय के दूध के वेरिएंट की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का संशोधन कर रहे हैं। मूल्यवृद्धि 16 अक्तूबर 2022 से प्रभावी होगी।
विज्ञापन
दूध हुआ महंगा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमूल के बाद मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में फुल क्रीम दूध और गाय के दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है। मदर डेयरी ने दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। मदर डेयरी प्रवक्ता के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि हम केवल फुल क्रीम और गाय के दूध के वेरिएंट की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का संशोधन कर रहे हैं। मूल्यवृद्धि 16 अक्तूबर 2022 से प्रभावी होगी।

विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

अमूल ने भी बढ़ाए दाम
इससे पहले शनिवार को भारत की नामी डेयरी कंपनी अमूल ने फुल क्रीम और भैंस के दूध की कीमत में दो रुपये का इजाफा किया। जानकारी के अनुसार, अमूल का अब फुल क्रीम दूध 62 की जगह 64 रुपये प्रतिलीटर के हिसाब से मिलेगा। वहीं अब मदर डेयरी भी कीमत बढ़ाने की तैयारी में है। शाम तक मदर डेयरी नई कीमत की घोषणा कर सकती है।

अमूल के फुल क्रीम मिल्क की बढ़ी कीमत को लेकर गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के एमडी आरएस सोढ़ी ने कहा है कि अमूल ने गुजरात को छोड़कर सभी राज्यों में फुल क्रीम दूध और भैंस के दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें