मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में गाय के दूध की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है। अब एक लीटर का पैकेट44 रुपये में मिलेगा। आधा लीटर का पैकेट 23 रुपये में मिलेगा। बढ़ी दरें शुक्रवार से लागू हो गईं।
विज्ञापन
अन्य दूध के दामों में वृद्धि नहीं हुई है। मदर डेयरी को करीब 30 लाख लीटर दूध की आपूर्ति होती है जिसमें से 8 लाख लीटर गाय का होता है। कंपनी का कहना है कि पिछले दो तीन महीने से उसे कच्चे दूध के लिए 2.50 से 3 रुपये अधिक चुकाने पड़ रहे हैं। इस साल मई में ही कंपनी ने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था।