फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: परिचित ने चार महीने के बच्चे का किया अपहरण, सदमे में मां ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

Wed, 23 Apr 2025 05:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में परिचित ने झगड़े के बाद चार महीने के बच्चे का अपहरण कर लिया। इससे आहत मां ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चे को मुक्त कराया है।
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के ग्रीनफील्ड कॉलोनी में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक परिचित व्यक्ति ने झगड़े के बाद एक महिला के चार महीने के बच्चे का अपहरण कर लिया। इस घटना से आहत महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान बुधवार दोपहर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को सुरक्षित बचा कर उसके पिता को सौंप दिया।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, महिला और आरोपी के बीच पहले से विवाद चल रहा था। झगड़े के बाद आरोपी ने बच्चे का अपहरण कर लिया, जिससे महिला गहरे सदमे में चली गई और उसने आत्मघाती कदम उठाया। शुरू में अपहरण के लिए दर्ज की गई एफआईआर में अब आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा जोड़ने की तैयारी की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में सनसनी फैला दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें