फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: मां और बेटी संदिग्ध हालत में गायब, केस वापस नहीं लेने पर महिला के परिवार को जान से मारने की दी धमकी

Sun, 31 Dec 2023 11:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद जिले में एक महिला व छोटी बेटी संदिग्ध हालत में गायब हो गईं। केस वापस लेने नहीं पर महिला के परिवार को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामले मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र हरि विहार की रहने वाली महिला व छोटी बेटी संदिग्ध हालत में गायब हो गईं। परिवार वालों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आदर्श नगर  थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


हरि विहार निवासी मोहर सिंह ने बताया कि वह पत्नी व चार बच्चों के साथ रहते हैं। 30 दिसंबर की रात को तीन बजे उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी सीमा (32) व छोटी लड़की वंदना (4) घर पर नहीं थीं। उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

केस वापस नहीं लेने पर दी धमकी
केस वापस लेने नहीं पर महिला के परिवार को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-8 निवासी राजकुमार शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी छवि वशिष्ठ ने 22 दिसंबर को आरोपी मोहित शर्मा के खिलाफ छेड़छाड़, पीछा करना, घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की थी। आरोपी उनके ऊपर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें