रिपोर्ट के अनुसार इस साल दिल्ली में सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू ग्रस्त मरीज मिल रहे हैं वहीं उत्तर प्रदेश में फ्लू ग्रस्त मरीजों की सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। 23 फरवरी तक देश में स्वाइन फ्लू से 18 मरीजों की मौत हो चुकी है जिसमें सर्वाधिक आठ मरीजों की मौत उत्तर प्रदेश में हो चुकी हैं। देश में अब तक 1132 फ्लू ग्रस्त मरीज दर्ज किए जा चुके हैं।