फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जीटीबी अस्पताल के 240 सीसीटीवी कैमरों में से ज्यादातर खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बदइंतजामी : नवजात के गायब होने के बाद बाल अधिकार आयोग ने निरीक्षण किया तो खुली पोल, अस्पताल प्रशासन और पीडब्ल्यूडी से मांगा जवाब
विज्ञापन

-फार्मेसी भवन में न कैमरे थे और न सुरक्षा गार्ड, दो महीने से बंद थे सीसीटीवी कैमरे
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल परिसर से नवजात बच्चे के अपहरण के मामले में अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियां सामने आई हैं। दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निरीक्षण में पता चला कि अस्पताल में लगे करीब 240 सीसीटीवी कैमरों में से ज्यादातर खराब हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस फार्मेसी भवन से बच्चे के अपहरण की घटना सामने आई थी, वहां घटना के समय न तो सीसीटीवी कैमरा लगा था और न ही कोई सुरक्षा गार्ड तैनात था। आयोग ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अस्पताल प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से जवाब तलब किया है।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश व्यास और सदस्य स्वाति गुप्ता, कुंदन कंसकर व राहुल गौतम ने 19 अक्तूबर को अस्पताल का यह निरीक्षण किया था। इस दौरान अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। निरीक्षण में सामने आया कि अस्पताल के कैमरे करीब दो महीने से खराब पड़े थे। फार्मेसी क्षेत्र में कै घटना के बाद कैमरे लगाए गए।
विज्ञापन

रोजाना आठ हजार मरीज, सुरक्षा इंतजाम नाकाफी
आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, जीटीबी अस्पताल में प्रतिदिन करीब आठ हजार मरीज आते हैं और लगभग 60 प्रसव होते हैं। इसके बावजूद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर कमियां पाई गईं। मरीजों, तीमारदारों और नवजात बच्चों की इतनी बड़ी संख्या के बावजूद संवेदनशील स्थानों पर निगरानी के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। फार्मेसी भवन में सुरक्षा गार्ड की तैनाती तक नहीं थी। आयोग ने कहा कि अस्पताल के संवेदनशील हिस्सों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि कोई भी नवजात बिना अनुमति अस्पताल परिसर से बाहर न ले जाया जा सके।
पीडब्ल्यूडी और अस्पताल प्रशासन से मांगा जवाब
अस्पताल में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और रखरखाव की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की है। आयोग ने विभाग से सभी 240 कैमरों की स्थिति का विस्तृत ब्योरा मांगा है। इसमें चालू और खराब कैमरों की संख्या के साथ यह भी बताने को कहा गया है कि खराब कैमरों की मरम्मत के लिए कब शिकायत की गई और अब तक क्या कार्रवाई हुई। वहीं, अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि कैमरे खराब होने की जानकारी पीडब्ल्यूडी को कब दी गई थी और उन्हें ठीक कराने के लिए प्रशासन ने क्या कदम उठाए।
विज्ञापन

अब तक नहीं मिला लापता नवजात का सुराग
निरीक्षण के दौरान आयोग को बताया गया कि घटना के बाद से गायब नवजात का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। आयोग ने पुलिस से बच्चे की तलाश में की गई कार्रवाई, संदिग्धों की पहचान और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की जांच के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा अस्पताल के प्रसूति वार्ड, नवजात शिशु इकाई, बाल चिकित्सा विभाग, फार्मेसी भवन और प्रवेश-निकास द्वारों का सुरक्षा ऑडिट कराने की सिफारिश की गई है। आयोग ने नवजात बच्चों की पहचान सुनिश्चित करने, परिजनों के प्रवेश पास जारी करने और अस्पताल से बाहर जाने वाले रास्तों पर निगरानी बढ़ाने पर भी जोर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें