फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीन गाजियाबाद का हाल, गमले हरे और पौधे सूखे

Wed, 14 Jan 2015 01:22 PM IST
अमर उजाला,
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव की अगवानी के लिए इन दिनों पूरे शहर को सजाया जा रहा है। सीएम का काफिला जिन रास्तों से गुजरेगा, उन पर सरकारी अधिकारियों का विशेष ध्यान है। 22 जनवरी को सीएम गाजियाबाद आ रहे हैं।
विज्ञापन


शहर को चार चांद लगाने की जल्दबाजी दिखाने वाले अधिकारियों ने जीडीए और सिहानी गेट थाने के सामने फ्लाईओवर पर गमलों को तो हरे रंग से रंग दिया, मगर पौधे सूखे हुए लगा दिए। केंद्र के स्वच्छता मिशन की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने क्लीन यूपी-ग्रीन यूपी नाम से अभियान चलाया हुआ है।

कलक्ट्रेट और जीडीए ऑफिस के सामने वाले फ्लाईओवर पर काम कराया जा रहा है। लाखों रुपयों की लागत से डिवाइडर और लाइट ठीक कराए गए हैं। डिवाइडर पर हरे पौधे लगाने का काम शुरू कराया गया है।
विज्ञापन


पक्के डिवाइडर पर गमले रखवाकर उनको हरे रंग से रंगवाया गया है और पौधे लगवाए गए हैं। फ्लाईओवर पर हरियाली का पता केवल गमलों के हरे रंग को देखकर लगता है, जबकि इनमें लगे पौधे सूखे हुए हैं।

नगर निगम के उद्यान प्रभारी एसके तिवारी ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से काम किए जा रहे हैं। पहले चरण में गमलों को पेंट कराया गया है। अगले चरण में पौधे लगवाए जाएंगे।

22 जनवरी को आएंगे सीएम
दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाने सूबे के मुखिया अखिलेश यादव 22 जनवरी को गाजियाबाद आएंगे। 22 जनवरी को सीएम के शहर आने से संबंधित फैक्स शासन से जीडीए मंगलवार सुबह पहुंच गया।
विज्ञापन


जीडीए वीसी ने शाम को अधिकारियों के साथ बैठक की। जीडीए वीसी ने सीएम दौरे के मद्देनजर अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें