फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वॉक कर रही युवती को छेड़ा, मनचला पिटा

Sun, 19 Oct 2014 01:31 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्रीनगर बी-ब्लॉक में शनिवार को घर के बाहर पार्क में मार्निंग वॉक कर रही युवती से मनचले ने छेड़छाड़ की। युवती ने बहादुरी दिखाते हुए पिता की मदद से मनचले को दबोचकर धुना और उसे कविनगर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि रजापुर निवासी समानंद पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उस पर आरोप है कि उसने शास्त्रीनगर बी-ब्लॉक में एक युवती से छेड़छाड़ की।

युवती के पिता क्षेत्रीय वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी घर के बाहर पार्क में सुबह छह बजे वॉक कर रही थी। पार्क में घूम रहे मनचले ने बेटी से छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी वहां से भाग गया। करीब दो घंटे बाद उनकी बेटी ने आरोपी को घर के पास ही चौराहे पर खड़ा देखा तो पिता की मदद से उसे दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई कर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


गिरफ्तार किया गया समानंद पांडे मिक्सी मैकेनिक है। वह खुद को बेकुसूर बता रहा है। उसका कहना है कि युवती को गलतफहमी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें