फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ALERT: ज्यादा पानी पीते हैं तो हो जाएं सवाधान, ये बिगाड़ सकता है आपकी ब्यूटी

Tue, 20 Dec 2016 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
1 of 8
जिंदगी देने वाला पानी आपकी सेहत भी बिगाड़ सकता है। चौंकिए मत, यह दावा एक आयुर्वेद डॉक्टर ने किया है। इसके लिए बकायदा वेद पुराणों के माध्यम से तर्क भी दिया है। अभी तक शरीर में पानी की कमी होने से बीमारियों के दावे सुने गए थे, लेकिन अब ज्यादा पानी पीने से भी तबीयत नासाज होने के खतरे का दावा डॉक्टर ने किया है।
विज्ञापन

2 of 8
पानी - फोटो : telegraph
अथ आयुर्धाम क्लीनिक के संचालक व दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल के सीनियर कंसलटेंट डा. परमेश्वर अरोड़ा ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि वेद पुराणों में शरीर की रचना के लिए पांच तत्व बताए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 8
पानी - फोटो : अमर उजाला
जिसमें (क्षिती, जल, पावक, गगन, समीरा) पृथ्वी, जल, हवा अग्नि और आकाश से शरीर की संरचना तैयार हुई हैं। लिहाजा आयुर्वेद के मुताबिक पानी पीने के अलग अलग विधियां और समय निर्धारित किया गया है।

4 of 8
water - फोटो : getty
जिसका पालन नही करने पर शरीर का पानी जहर का काम करने लगता हैं। उन्होने चरक संहिता का उदाहरण देकर बताया कि खाने के बाद भोजन पचने के लिए अमाशय में पहुंचता है । लेकिन ज्यादा पानी पी लेने से पचाने की क्षमता सुस्त पड़ जाती हैं।
विज्ञापन

5 of 8
water - फोटो : अमर उजाला
लिहाजा खाने का पोषक तत्व बिना शरीर के हिस्सों में पहुंचे नीचे की ओर खिसक जाता है और मल के रूप में बाहर निकल जाता हैं।
विज्ञापन

6 of 8
water - फोटो : getty images
पानी से ऐसे बढ़ती है बीमारी
उन्होने चरक संहिता व शास्त्रों के हवाले से कहा कि पानी का सेवन ज्यादा मात्रा में होने से शरीर को नुकसान पंहुचाता है। जैसे पेट के सभी रोग कब्ज, एसिडिटी आदि  पाचक अग्नि के धीमे होने के कारण पैदा होते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
water - फोटो : getty images
बीएचयू से आयुर्वेद मे एमडी व गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. परमेश्वर ने इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ यूरोलॉजी को इस बात पर चुनौती भी दी है कि ज्यादा पानी पीने से किडनी साफ होती है व शरीर के विषैले पदार्थ पेशाब के साथ बाहर आते हैं। इसके उलट डॉ. परमेश्वर ने इसे अपच, कब्ज, एसिडीटी, बीपी और त्वचा रोग की बीमारियों को इसके लिए जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन

8 of 8
गर्मी में रेलवे बस स्टैंड पर बोतल से पानी पीकर प्यास बुझाते यात्री - फोटो : amar ujala
डॉ. परमेश्वर का कहना है कि वे अपने इस दावे व शोध को अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा पटल पर रखेंगे। अगर कोई डॉक्टर मेरे दावों से सहमत नही है तो वह संवाद कर सकता है या प्रमाण ले सकता हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें