फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन चार हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए

Sun, 27 Sep 2020 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन

शनिवार को आई जानकारी के मुताबिक राजधानी में बीते 24 घंटे में 4476 मरीज स्वस्थ हुए और 3372 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। शनिवार को लगातार दूसरे दिन चार हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए जबकि 46 लोगों की मौत हो गई। करीब दो महीने बाद मौत का आंकड़ा 45 से ऊपर पहुंचा है।

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस समय राजधानी में कुल  2,67,822 संक्रमित मरीज हैं। इनमें से 2,32,912 स्वस्थ हो गए हैं।  रिकवरी दर बढ़कर 87 फीसदी हो गई है। एक सप्ताह से स्वस्थ होने वाले मरीजों में इजाफा हो रहा है ।इससे रिकवरी दर भी बढ़ रही है। दिल्ली में कोरोना के मरीजों के लिए 15806 बेड हैं। इनमें 6840 मरीज भर्ती हैं। वहीं, कोविड सेंटर में 1570 और हेल्थ सेंटर में 335 मरीज हैं। संक्रमण से अब तक 5193 लोग जान गवा चुके हैं।

बीते 24 घंटे में 57688 जांच की गई। इनमें 47720 एंटीजन और 9968 आरटी-पीसीआर जांच रही।  शनिवार को संंक्रमण दर घटकर 5.85 प्रतिशत हो गई। करीब एक महीने के बाद यह दर 6 फ़ीसदी से कम हुई है। राजधानी में प्रति 10 लाख की आबादी पर अभी 151228 लोगों की जांच की जा रही है। अब तक 28,733,38 जांच की जा चुकी हैं। कंटेनमेंट जोन भी बढ़कर 2231 हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें