फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्रामः दुकान में छापा, 50 हजार से ज्यादा मास्क-सैनीटाइजर मिले

Mon, 09 Mar 2020 03:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
छापा... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के बीच शहर में मास्क व हैंड सेनेटाइजर की भी किल्लत हो गई है। इस मामले में रविवार को जिला औषधि नियंत्रण विभाग ने साउथ सिटी स्थित एक दुकान में छापा मारा। इस दौरान दुकान से दर्जनों डिब्बे में 50 हजार से ज्यादा मास्क व हैंड सेनेटाइजर बरामद किए गए। 

विज्ञापन


दरअसल, कोरोना वायरस के खौफ को देखते हुए जिले भर के लोग इन दिनों मास्क व हैंड सेनेटाइजर खरीद रहे हैं। बढ़ती मांग के बीच इन दोनों की वस्तुओं के कालाबाजारी की आशंका बढ़ गई थी। 

स्वास्थ्य विभाग को इसकी आशंका पहले से ही थी और विभाग इस पर कड़ी नजर रख रहा था। लिहाजा रविवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर औषधि नियंत्रण विभाग की तरफ से एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद साउथ सिटी के एक रिहायशी इलाके में छापेमारी की गई। 
विज्ञापन


यहां की एक दुकान से अवैध रूप से मास्क व सेनेटाइजर का बड़ा जखीरा पकड़ा गया, जिसे जब्त करते हुए दुकान संचालक के खिलाफ औषधि प्रशासन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। 

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की दहशत के बीच बीते शनिवार को ही जिला औषधि नियंत्रण नियंत्रण विभाग ने ड्रगिस्ट व केमिस्ट एसोसिएशन के साथ बैठक कर एमआरपी पर ही मास्क व सैनेटाइजर बेचने के आदेश दिए थे। 

जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी अमनदीप चौहान ने बताया कि पूर्व में मास्क व सेनेटाइजर एमआरपी से 10 से 20 प्रतिशत कम कीमत पर ग्राहकों को बेंचने का निर्देश दिया था, ताकि सभी जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें