गुड़गांव में आयुध डिपो की परिधि का दायरा 900 मीटर से घटा कर 600 मीटर किए जाने पर अलग-अलग कालोनी में बने अठ्ठारह हजार से अधिक भवनों को मिलेगा।
आयुध डिपो की परिधि में बसे लोगों को जिला प्रशासन के अधिकारियों की ओर से अगली सुनवाई पर पहुंचने पर बढ़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
गुड़गांव एयर फोर्स के प्रतिबंधित क्षेत्र का दायरा 900 मीटर से 300 मीटर घटाने की सिफारिश अदालत की ओर से गठित कमेटी ने हाईकोर्ट ने की है। जिसके चलते माना जा रहा है कि 18 हजार से अधिक भवनों में रहने वालों को लाभ मिलेगा।
नगर निगम की ओर से इनको सड़क, पानी व सीवर की सुविधा तो मिल सकेगी। हाईकोर्ट में नौ फरवरी को उपायुक्त व निगमायुक्त के पेश होने पर माना जा रहा है कि बड़ी राहत मिल सकती है।
इन्हें मिलेगा लाभ
: राजीव नगर, शीतला कॉलोनी का कुछ हिस्सा, अशोक विहार, धर्म कॉलोनी व उससे लगते अन्य कॉलोनी में बने लगभग 18 हजार मकान आते हैं।