फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में रोज बढ़ रहे हैं 100 से अधिक कोरोना कंटेनमेंट जोन

Fri, 04 Dec 2020 01:06 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन
दिल्ली में संक्रमण दर घटे हैं, पर बीते छह दिन से रोज 100 से ज्यादा इलाके कंटेनमेंट जोन में तब्दील हो रहे हैं। अब तक दिल्ली में 5772 इलाके कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। स्थिति यह है कि बीते छह दिन में ही दिल्ली के 616 इलाकों को कंटेनमेंट जोन यानी संक्रमण के चलते रेड अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 26 नवंबर को संक्रमण दर 8.65 प्रतिशत थी, जबकि 5,475 नए मामले दर्ज किए गए थे। 27 नवंबर को यह दर 8.51 प्रतिशत रही। 30 नवंबर को यह दर फिर से घटकर 7.35 प्रतिशत हो गई, जबकि 1 दिसंबर को 6.85 और 2 दिसंबर को 5 प्रतिशत संक्रमण दर रही। 

हालांकि इसके बाद भी पिछले एक सप्ताह में कंटेनमेंट जोन की संख्या में कमी देखने को नहीं मिली। 26 नवंबर तक दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 5156 थी जोकि अब 5772 हो चुकी है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कंटेनमेंट जोन की संख्या 27 नवंबर को 5,229, 28 नवंबर को 5,331, 29 नवंबर को 5,441, 30 नवंबर को 5,552 और 1 दिसंबर को 5,669 हुई। वहीं 2 दिसंबर तक यह आंकड़ा बढ़कर 5772 हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें