हर महीने बांटी जाने वाली वृद्धावस्था भत्ता पेंशन, विकलांग और विधवा पेंशन की राशि इस महीने से बैंक खातों के जरिए ही लाभार्थियों को दी जाएगी।
जिला उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल सोमवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि अब उक्त पेंशन राशि लाभर्थियों को बैंक में खुले हुए उनके बचत खातों के माध्यम से दी जाएगी।
जिन लाभार्थियों के बचत खाते नहीं हैं तो वे अपनी किसी भी नजदीकी बैंक शाखा में जीरों बैंलेस के आधार पर तुरंत खुलवा लें। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि इस कार्य को पूरी गंभीरता से करना सुनिश्चित करें।