फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: दिल्ली में होगी मानसून की वापसी जल्द, तीन दिन बारिश के आसार; तापमान में आएगी कमी

Mon, 15 Sep 2025 10:52 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विशेषज्ञों ने कहा कि एक पश्चिमी विक्षोभ का महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसे दक्षिण-पश्चिमी राज्यों में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के साथ मिलने से वहां भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
दिल्ली में तीन दिन बारिश के आसार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में 17 से 19 सितंबर तक हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग (आईएमडी) ने इस सप्ताह बारिश का कोई अनुमान नहीं लगाया है। अब तापमान में भी धीरे-धीरे कमी आनी शुरू हो जाएगी। आईएमडी के अनुसार, मानसून अपने सामान्य समय 17 से तीन दिन पहले रविवार को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से वापस लौटना शुरू हो गया। हालांकि, दिल्ली से मानसून की वापसी में लगभग एक सप्ताह का समय लगता है, अधिकारियों ने अभी तक कोई विशेष तारीख नहीं बताई है। इस बीच, आईएमडी ने इस सप्ताह के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन

सोमवार को दिन भर आसमान साफ रहा। धूप भी निकली रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 89 से 47 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन

हालांकि, विशेषज्ञों ने कहा कि एक पश्चिमी विक्षोभ का महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसे दक्षिण-पश्चिमी राज्यों में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के साथ मिलने से वहां भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मानसून की वापसी सितंबर 22-23 के बाद ही होगी। स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पालावत ने कहा कि संभावना है कि दिल्ली में 16 से 19 सितंबर के बीच हल्की बारिश हो सकती है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पश्चिमी राज्यों में बने कम दबाव वाले क्षेत्र आपस में मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें