दिल्ली में मानसून की गति सुस्त पड़ गई है। रविवार को दिनभर सूरज ने अपने तेवर दिखाए। मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद के बीच दिल्लीवासियों को बारिश का इंतजार रहा, लेकिन गर्मी ने लोगों की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस दौरान उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार 13 से 18 जुलाई के बीच अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।