फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पहुंचे मानसूनी बादल, आज होगी मानसून के आगाज की घोषणा

Thu, 25 Jun 2020 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
दिल्ली में आया मानसून... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार को मानसून के बादल जमकर बरसे और गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली। बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव हो गया और यातायात में बाधा पहुंची। मौसम विभाग का कहना है कि जैसा कि अनुमान जताया गया था, मानसून ने दिल्ली में दस्तक दे दी है, लेकिन इसके शुरुआत की घोषणा बृहस्पतिवार को की जाएगी।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा शहर में कई स्थानों पर बारिश हुई है। क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मानसूनी बादल के कारण बरसात हुई है। उन्होंने कहा कि सभी मौसम केंद्रों से 24 घंटों के आंकड़ों के आधार पर बृहस्पतिवार को दिल्ली में मानसून की घोषणा की जाएगी। 

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि समय से पहले मानसून के दिल्ली पहुंचने का कारण चक्रवातीय संचरण है, जो कि 19 जून को दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ा था। शहर में अगले तीन दिनों तक बारिश होने का अनुमान है, जिससे तापमान में 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन


आईएमडी ने कहा है कि 25 जून तक मानसून उत्तराखंड पहुंचने के साथ ही हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब के कुछ और हिस्से को कवर कर लेगा। दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए वातावरण अनुकूल हैं और यह 48 घंटों के दौरान गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ के शेष हिस्सों में पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें