फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की मौतः परिजनों ने चुपचाप दफनाया शव, पुलिस ने निकलवाया

Thu, 25 Jun 2020 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • पुलिस ऑनर किलिंग की बात से कर रही है इंकार
  • पुलिस का कहना है कि किशोरी ने की आत्महत्या, पड़ोसियों ने की झूठ कॉल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में संदिग्ध हालात में 17 साल की किशोरी की मौत हो गई। परिजनों ने भी आनन-फानन में पुलिस को सूचना दिए बिना उसे कब्रिस्तान ले जाकर दफना दिया। पड़ोसियों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने इज्जत की खातिर बेटी की हत्या करने की खबर पुलिस को दी। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार शाम को ही किशोरी का शव कब्र से निकालकर मोर्चरी भिजवाया। उसका कोविड टेस्ट करवाने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ऑनर किलिंग की बात से इंकार कर किशोरी के आत्महत्या करने की बात कर रहे हैं। 

परिजनों ने पुलिस को बताया है कि बदनामी और पोस्टमार्टम से बचने के लिए परिवार ने जल्दबाजी दिखाकर किशोरी को कोटला के कब्रिस्तान में दफना दिया था। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने पुलिस को बताया था कि किशोरी की दूसरे समाज के लड़के से दोस्ती थी। यह बात लड़की के परिजनों को पसंद नहीं थी। इसलिए उन्होंने उसे मारकर दफना दिया। पुलिस ने पड़ोसियों की बातों को सिरे से नकार दिया है। 

हालांकि पुलिस मामले की जांच कराने की बात कर रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता समीरा (17) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ न्यू अशोक नगर में रहती थी। इसके परिवार में मां, एक छोटी बहन व भाई है। करीब दो साल पहले समीरा के पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह पास के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर उसने फांसी लगा ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। बदनामी और पोस्टमार्टम के डर से परिवार ने कुछ ही घंटों बाद शव को दफना दिया।

इधर पड़ोसियों को लड़की की मौत का पता चला तो उन्हें दाल में कुछ काला लगा। लड़के के जानकार कुछ लोगों ने पुलिस को ऑनर किलिंग की झूठी खबर दे दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्र से निकाला गया। 

बाद में उसे पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल भेज दिया गया। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक की जांच से पता चला है कि समीरा ने फांसी लगाकर जान दी। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत के सही कारणों का पता चल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें