फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के आंतक से दुखी वकीलों ने किया प्रदर्शन

Thu, 20 Oct 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अदालत परिसर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बंदरों के आंतक से वकीलों ने अपने टीन शैडों में बैठना छोड़ दिया है। इससे परेशान होकर जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को वकीलों ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान वकीलों ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। इसके अलावा सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई गई। वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि कोर्ट परिसर में बंदरों की वजह से वकील व मुवक्किल सुरक्षित नहीं हैं। वकील कुंवर दलपत सिंह व सतवीर शर्मा ने कहा कि कई लोगों को बंदर काट चुके हैं।

कई वकील जो टीन शैडों के नीचे बैठते हैं, वे अब अपने शैडों में बैठने से डरते हैं। कई बार बंदर वकीलों की फाइलों को भी फाड़ देते हैं। दोपहर बाद तो कोई भी वकील अपनी सीट पर नहीं बैठ सकता। क्योंकि तब बंदरों की संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन से कोर्ट परिसर को बंदरों के आंतक के मुक्त करने की मांग की। इस मौके पर महेंद्र चौघरी, कमल भाटी, प्रेम कादियान, धर्मपाल खटाना, अनिल तोमर, कुलदीप जोशी, पवन कौशिक, मोहित नैन, दिनेश भाटी, धर्मवीर भाटी और राजेश भाटी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें