सुरक्षित कही जाने वाली मेट्रो में बाटा चौक से पहले एक स्टेशन पर एक बंदर घुस आया। स्टेशन पर सीसीटीवी होने के बाद भी बंदर को न तो ट्रेन पायलट ने देखा और न ही स्टेशन मैनेजर ने। मेट्रो अधिकारी बंदर के ट्रेन में घुसने की बात से इंकार कर रहा हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
मेट्रो के अंदर घुसा बंदर
मेट्रो में सफर कर रहे यात्री ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे मेट्रो की सुरक्षा की पोल खुल गई। वायरल हुए वीडियो में मेट्रो में भीड़ कम होने की वजह से यात्री सीटों पर बैठे हैं और एक बंदर एक बोगी से दूसरी बोगी में टहल रहा है।
बंदर को हटाने का नहीं किया गया प्रयास
मेट्रो के अंदर घुसा बंदर
उद्घोषणा की जा रही है कि अगला स्टेशन बाटा चौक है। बंदर की मौजूदगी से घबराए यात्री कह रहे हैं कि इसे निकाल दो नहीं तो बाद में दिक्कत करेगा। बताया जा रहा है कि बंदर जब प्लेटफार्म पर था तो उसे हटाने का प्रयास स्टेशन प्रबंधन की ओर से नहीं किया गया।
बंदर ने किया मेट्रो में सफर
मेट्रो के अंदर घुसा बंदर
मेट्रो ट्रेन में पायलट के सामने भी डिब्बों में लगे सीसीटीवी की फुटेज आती है, एक बंदर मेट्रो कूपे में घुस गया और उसे बाहर निकाले बिना ही पायलट ने दरवाजे बंद कर दिए।
बता दें कि 6 सितंबर 2015 को मेट्रो शुरू होने से अब तक ट्रैक और पिलर्स पर चार कुत्ते-बिल्ली पहुंच चुके हैं इन्हें पशु प्रेमियों ने उतरवाया था। यह पहली बार हुआ है कि कोई बंदर मेट्रो ट्रेन के अंदर आ गया हो।