पूनम जैन के अधिवक्ता ने जमानत आवेदन पेश करते हुए कहा कि उनकी मुवक्किल को फर्जी मामले में फंसाया गया है और न ही उनके खिलाफ कोई साक्ष्य है। उन्होंने कहा मामले में आरोपपत्र दायर है और अदालत ने संज्ञान ले लिया है। इसके अलावा सभी दस्तावेज ईडी के पास है। ऐसे में जमानत स्वीकार की जाए।